WPL 2026 Update: Ellyse Perry ने लिया बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस

WPL 2026 Update: Ellyse Perry ने अपने पर्सनल रीजन्स की वजह से WPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। RCB ने Sayali Satghare को अपना रिप्लेसमेंट बनाया। Annabelle Sutherland और Tara Norris भी WPL 2026 से बाहर। जानिए पूरी अपडेट, RCB पर असर और नई प्लेयर्स की डिटेल्स!

WPL 2026 से Ellyse Perry का बाहर होना – फैंस के लिए बड़ा झटका?

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है 30 दिसंबर 2025 की खबर थोड़ी उदास करने वाली है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। वजह? Personal reason रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ये स्टार प्लेयर तीन सीजन से फ्रेंचाइजी की रीढ़ रही हैं, और उन्हें 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। लेकिन अब वे 9 जनवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी।

BCCI और WPL की ऑफिशियल रिलीज में साफ कहा गया कि पेरी के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स (DC) की एनाबेल सदरलैंड भी पर्सनल रीजन्स से बाहर हो गई हैं। ये दोनों ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स WPL की बड़ी स्टार्स हैं, और उनका बाहर होना टूर्नामेंट के लिए बड़ा सेटबैक है। ESPNcricinfo और Cricbuzz जैसी साइट्स पर ये न्यूज टॉप पर है, और फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं – कुछ उदास, कुछ समझते हुए कि पर्सनल लाइफ पहले आती है।

RCB ने तुरंत रिप्लेसमेंट अनाउंस कर दिया – इंडियन पेस बोलिंग ऑलराउंडर सयाली सतघरे को 30 लाख रुपये (बेस प्राइस) पर साइन किया गया है। सयाली पहले गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं, जहां उन्होंने 4 मैचों में 1 विकेट लिया और थोड़े रन बनाए। अब उनके पास बड़ा मौका है RCB में अपनी जगह पक्की करने का। Delhi capitals ने ऑस्ट्रेलियन लेग स्पिनर अलाना किंग को Sutherland की जगह लिया, जो 60 लाख में जॉइन करेंगी। अलाना पिछले सीजन UP वारियर्स के लिए खेली थीं और ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 T20I में 27 विकेट ले चुकी हैं।

UP वारियर्स को भी झटका लगा – अमेरिका की तारा नॉरिस नेशनल ड्यूटी (2026 T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर, नेपाल में) की वजह से बाहर हो गईं। उनकी जगह अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर Charlie Knott को 10 लाख में साइन किया गया हैं।

WPL 2026 नवि मुंबई और वडोदरा में होगा, ओपनिंग मैच 9 जनवरी को मुंबई इंडियंस vs RCB। पेरी की गैरमौजूदगी में RCB की ओपनिंग मैच और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।

Ellyse Perry का WPL में अब तक का रिकॉर्ड: RCB के लिए क्यों थीं इतनी खास?

Ellyse Perry women premier league (WPL) की शुरुआत से ही RCB के साथ खेलती हैं। तीन सीजन में 25 मैचों में उन्होंने 972 रन बनाए (औसत 64.80, स्ट्राइक रेट 132.96) और 14 विकेट लिए। वे टूर्नामेंट की दूसरी हाइएस्ट रन स्कोरर हैं, साथ ही उन्होंने 8 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।

  • 2024 सीजन: ऑरेंज कैप विजेता – 347 रन (औसत 69.40) और 7 विकेट। RCB की पहली ट्रॉफी जीत में बड़ा रोल।
  • 2025 सीजन: इंजरी के बावजूद 372 रन (औसत 93, 4 फिफ्टी) और 3 विकेट।

Perry Batting, Bowling और Fielding तीनों में योगदान देती थीं। उनकी क्लासिक ड्राइव्स, पावर हिटिंग और मीडियम पेस – सब कुछ RCB की बैलेंस के लिए परफेक्ट था। फैंस कह रहे हैं कि बिना पेरी के RCB की मिडिल ऑर्डर और बोलिंग थोड़ी कमजोर लगेगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में अब सोफी डिवाइन, एलिसे कैप्सी और नई प्लेयर्स पर ज्यादा जिम्मेदारी आएगी।

Indian Express और India Today ने लिखा कि ये लेट विदड्रॉल RCB के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि सीजन शुरू होने में सिर्फ 10 दिन बाकी हैं।

अन्य खिलाड़ी भी हुए बाहर: WPL 2026 में क्या बदलाव आए?

आप को बता दे ये सिर्फ Ellyse Perry की बात नहीं – तीन बड़े नाम बाहर हो गए:

  • एनाबेल सदरलैंड (DC): 2.2 करोड़ में रिटेन, लेकिन पर्सनल रीजन्स से बाहर। अलाना किंग उनकी जगह – स्पिन डिपार्टमेंट को बूस्ट मिलेगा।
  • तारा नॉरिस (UP Warriorz): USA के लिए क्वालिफायर खेलने जा रही हैं। चार्ली नॉट रिप्लेसमेंट – अनकैप्ड लेकिन WBBL में अच्छा परफॉर्म किया।

महिला क्रिकेट और क्रिकट्रैकर जैसी साइट्स पर डिस्कशन है कि ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स का वर्कलोड मैनेजमेंट हो सकता है वजह, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट ज्यादा हो रहा है। लेकिन ऑफिशियल सिर्फ पर्सनल रीजन्स कहा गया है।

RCB और अन्य टीमों पर असर: क्या होगा आगे?

RCB के लिए पेरी की जगह भरना आसान नहीं। सयाली सतघरे पेसर हैं, लेकिन पेरी जैसी बैटिंग डेप्थ नहीं दे पाएंगी। इस लिए Nadine de Klerk अब मुख्य विदेशी ऑलराउंडर होंगी। फैंस को उम्मीद है कि इंडियन प्लेयर्स जैसे रिचा घोष, श्रेयंका पाटिल और कनिका आहूजा स्टेप अप करेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)को अलाना किंग से फायदा – मेग लैनिंग की टीम पहले से स्ट्रॉन्ग स्पिन अटैक वाली है। UP वारियर्स चार्ली नॉट से नई एनर्जी मिलेगी। कुल मिलाकर, WPL 2026 और भी कॉम्पिटिटिव लग रहा है, जहां लोकल टैलेंट को मौका मिलेगा।

निष्कर्ष: पेरी की कमी खलेगी, लेकिन WPL का रोमांच बरकरार!

Perry जैसे प्लेयर की गैरमौजूदगी हमेशा फर्क डालती है, लेकिन WPL इसी लिए मजेदार है – नए स्टार्स उभरते हैं। RCB फैंस थोड़े निराश होंगे, लेकिन Sayali Satghare जैसे प्लेयर्स को सपोर्ट करने का मौका। पेरी को पर्सनल लाइफ के लिए विशेस, और उम्मीद है जल्द मैदान पर वापसी करेंगी। WPL 2026 शुरू होने वाला है – एक्साइटमेंट लेवल हाई! आपका फेवरेट कौन जीतेगा इस बार? कमेंट्स में बताएं!

sdrlavkesh

sdrlavkesh

नमस्ते! मैं हूं SDR Lavkesh, इस ब्लॉग का लेखक और संस्थापक। पिछले 3 वर्षों से शिक्षा और खेल से जुड़े विषयों पर ब्लॉगिंग कर रहा हूं। मेरा उद्देश्य है — छात्रों, अभ्यर्थियों और खेल प्रेमियों को सरल, सटीक और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना। इस ब्लॉग पर आपको मिलते हैं खेल से जुड़ी ख़बरें — सब कुछ एक ही जगह पर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment