Vaishnavi Sharma WPL News: भारतीय महिला क्रिकेट में उभरती हुई स्टार वैष्णवी शर्मा का नाम इन दिनों काफी चर्चा में है। क्योंकि WPL 2026 (Women’s Premier League) के ऑक्शन में अनसोल्ड होने के बावजूद भी उन्हें भारतीय महिला टीम में जगह मिल गई है। यह कहानी कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है और सवाल भी खड़े करती है।
कौन हैं Vaishnavi Sharma? (Profile & Background)
क्या आप जानते हैं कि वैष्णवी शर्मा मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं और वह लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। बहुत कम उम्र में उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट एक्सपर्ट्स का ध्यान खींचा है।
प्रोफाइल:
- नाम: वैष्णवी शर्मा
- जन्म: 18 दिसंबर 2005
- रोल: लेफ्ट-आर्म स्पिनर
- डोमेस्टिक टीम: मध्य प्रदेश
- खास पहचान: अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार
U-19 वर्ल्ड कप में Vaishnavi Sharma का शानदार प्रदर्शन
वैष्णवी शर्मा ने ICC U-19 महिला T20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की थी। और साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में 17 विकेट लिए और एक मैच में हैट्रिक भी लगाई। वह U-19 महिला वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनी थीं।
यहीं से उन्हें भविष्य की भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार माना जाने लगा।
Vaishnavi Sharma WPL Team 2026
Vaishnavi Sharma WPL Team 2026: WPL 2026 के ऑक्शन में वैष्णवी शर्मा को कि किसी भी टीम द्वारा खरीदा नहीं गया हैं, इसलिए वह इस सीजन में किसी फ्रेंचाइज़ी Team का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, Team India में चयन के बाद भविष्य में Mumbai Indians, RCB या Delhi Capitals जैसी टीमें उन पर दाव लगा सकते हैं।
Vaishnavi Sharma WPL ऑक्शन में अनसोल्ड क्यों रहीं?
इतना अच्छा रिकॉर्ड के बावजूद भी WPL 2026 ऑक्शन में वैष्णवी शर्मा को कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस ₹10 लाख था, फिर भी फ्रेंचाइजियों ने उन पर बोली नहीं लगाई।
इसके पीछे कुछ संभावित कारण माने जा रहे हैं:
- टीमों ने पहले से अनुभवी विदेशी और सीनियर खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी
- कुछ फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाजों पर ज्यादा फोकस कर रही थीं
- स्पिन विकल्प पहले से टीमों के पास मौजूद थे
हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए यह फैसला चौंकाने वाला जरूर था।
WPL से पहले भारत की सीनियर टीम में एंट्री
Vaishnavi Sharma WPL में अनसोल्ड रहने के कुछ ही समय बाद ही वैष्णवी शर्मा को भारत की सीनियर महिला T20 टीम में शामिल कर लिया गया। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया, जो उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा पल माना जा रहा है। यह चयन साफ दिखाता है कि ऑक्शन नहीं, बल्कि प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है।
क्या WPL में वैष्णवी शर्मा को खेलने का मौका मिलेगा?
क्रिकेट जानकारों का मानना है कि:
- अगर वैष्णवी शर्मा को भारत के लिए खेलने का मौका मिलता है
- और वह वहां अच्छा प्रदर्शन करती हैं
तो आने वाले सीजन में WPL की टीमें जरूर उन पर दोबारा नजर डालेंगी। कई बार अनसोल्ड खिलाड़ी भी बाद में बड़े नाम बनते हैं।
निष्कर्ष
वैष्णवी शर्मा की कहानी यह साबित करती है कि:
- एक ऑक्शन करियर का अंत नहीं होता
- मेहनत और प्रदर्शन का फल जरूर मिलता है
- WPL में अनसोल्ड → भारत की टीम में सिलेक्शन यह सफर हर युवा क्रिकेटर के लिए एक मजबूत संदेश है।
आने वाले समय में अब सबकी नजर इस पर होगी कि वैष्णवी शर्मा भारत के लिए कैसा प्रदर्शन करती हैं बस।