एथलेटिक्स पैरालंपिक | Athletics paralympics 2024: Schedule, Game, Players, History in Hindi

एथलेटिक्स पैरालंपिक 2024 (Athletics paralympics) की शुरवात पेरिस में हो चुका है। एथलेटिक्स पैरालंपिक विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए है जो शारीरिक या मानसिक रूप से चुनौतीयो का सामना कर रहे हैं, अपने खेल कौशल के माध्यम से दुनिया के सामने मिसाल पेश करते हैं।

पैरालंपिक एथलेटिक्स में विभिन्न खेलो को शामिल किया गया हैं, जैसे दौड़, लंबी कूद, थ्रो इवेंट्स, आदि। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है बल्कि युवा पीढ़ी को खेल के प्रति जागरूक करती है।

एथलेटिक्स पैरालंपिक 2024 शेड्यूल ( Athletics paralympics 2024 Schedule)

पैरालंपिक की शुरुआत 28 अगस्त 2024 से हो गई, और एथलेटिक्स पैरालंपिक इवेंट्स मुख्यतः 1 से 8 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। हर दिन अलग-अलग खेल होंगे, जिनमें 100 मीटर से लेकर मैराथन तक की रेस शामिल होंगी। पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां आप दिन और समय के अनुसार अपनी पसंदीदा खेलो की जानकारी ले सकते हैं।

एथलेटिक्स पैरालंपिक 2024: सभी खिलाड़ियों की सूची ( Athletics paralympics 2024 players list)

यहां एथलेटिक्स पैरालंपिक 2024 में भाग लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों की सूची दी गई है:

अमेरिका: डेविड ब्राउन, टीटीनी पिटमैन

ब्रिटेन: जोनी पेकॉक, हन्ना कॉकक्रॉफ्ट

चीन: याओ मिंगमिन, ली लू

ऑस्ट्रेलिया: एमिली पेरी, ब्रेंडन हॉल

फ्रांस: मैरी-अमेल ले फ्रिस, क्लेमेंट बर्बट

एथलेटिक्स पैरालंपिक 2024 भारतीय खिलाड़ियों की सूची (

भारत से भी कई एथलीट्स इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए हैं:

सुमित अंतिल: जेवलिन थ्रो

देवेंद्र झाझरिया: जेवलिन थ्रो

कृष्णा नागर: लंबी कूद

योगेश कथुनिया: डिस्कस थ्रो

सिंधु श्रीधर: शॉट पुट

इन खिलाड़ियों ने पहले भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। उदाहरण के तौर पर, सुमित अंतिल ने टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक जीता था और अब पेरिस में फिर से एक बार इतिहास रचने के लिए तैयार है।

पैरालंपिक खेलों ने न केवल खिलाड़ियों को नई पहचान दी है, बल्कि यूवा पीढ़ी को चुनौतियो का सामना करने के लिए प्रेरीत करती हैं। और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करती हैं।

एथलेटिक्स पैरालंपिक का इतिहास (Athletics History)

एथलेटिक्स पैरालंपिक की शुरुआत 1960 में रोम में हुई थी, जब पहली बार विकलांग खिलाड़ियों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय खेल का आयोजन हुआ था। इस खेल का उद्देश्य शारीरिक व मानसिक रूप चुनौतियों का सामना कर रहे खिलाड़ियों को खेलों के प्रति अवसर देना है। शुरुआती वर्षों में बहुत कम कॉम्पिटीशन थीं, लेकिन धीरे-धीरे और भी खेलों को इसमें शामिल किया गया। आज, पैरालंपिक खेलों में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, थ्रो, और मैराथन जैसी कई खेल शामिल हैं, और दुनियाभर के खिलाड़ी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

एथलेटिक्स पैरालंपिक में कई बड़े खिलाड़ियों को उभारा है, जिन्होंने अपने खेल कौशल से नई ऊंचाइयों को छुआ और पूरे दुनिया में अपना नाम रोशन किया हैं। भारत के देवेंद्र झाझरिया (Devendra jhajhariya) पहले भारतीय पैरा-एथलीट हैं जिन्होंने दो बार स्वर्ण पदक जीता हैं।

एथलेटिक्स पैरालंपिक 2024: खेलों की सूची ( Athletics paralympics Game list)

पेरिस 2024 पैरालंपिक एथलेटिक्स में अनेकों तरह की खेल हैं, जो खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमताओं और श्रेणियों के अनुसार विभाजित होती हैं। 2024 में आयोजित होने वाले एथलेटिक्स पैरालंपिक खेलों में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रतियोगिताएं शामिल हैं जो इस प्रकार हैं:-

100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर दौड़

मैराथन

लंबी कूद (Long Jump)

ऊंची कूद (High Jump)

भाला फेंक (javelin throw)

डिस्कस थ्रो

गोला फेंक( shot put)

पैरालंपिक 2024 अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment